Breaking News

अंबिकापुर@दंबगों द्वारा फसल काट कर ले जाने की शिकायत एसपी से

Share


अंबिकापुर, 24 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम सिलमा में खेत में लगी खड़ी फसल को दबंगों द्वारा काट कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त किसान परिवार ने मामले की शिकायत
जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलमा निवासी धनेश्वरी ने बताया कि दबंग द्वारा उनके खेत में लगी खड़ी फसल को काट लिया गया है। मना करने पर दबंगों द्वारा मारपीट और गाली गलौज की जाती है। जिसकी शिकायत पीडि़त किसान परिवार ने बतौली थाने में की थी। पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। डेढ़ एक्कड़ जमीन में लगी फसल को दबंगों ने काट लिया है। थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीडि़त किसान ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। मामले में एएसपी ने बतौली थाने को जांच के आदेश दिए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply