Breaking News

अंबिकापुर@शहर के बड़े सप्लायर के ठिकाने पर जीएसटी विभाग का छापा

Share


अंबिकापुर,24 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर के सप्लायर के घर पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है। गुरुवार को कारोबारी के घर जीएसटी विभाग की 5 सदस्यीय टीम पहुंची और दस्तावेज खंगालने शुरु किए। बताया जा रहा है कि जीएसटी की टीम द्वारा शहर के अन्य कई व्यवसासियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। इससे व्यवसायियों में हडकंप मचा हुआ है।
अंबिकापुर के कृष्णानगर स्थित रामनिवास कॉलोनी निवासी अशोक अग्रवाल सरकारी सामान का बड़ा सप्लायर है। उसके द्वारा शिक्षा विभाग, आदिम जाति विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में करोड़ों रुपए के सामान की सप्लाई की जाती है। कुछ महीने पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भी अशोक अग्रवाल के घर व गोदाम पर छापामार कार्रवाई की थी। वे दस्तावेज जत कर अपने साथ ले गए थे। इसी बीच गुरुवार को जीएसटी की 5 सदस्यीय टीम ने उसके घर पर छापा मारने पहुंची है। टीम द्वारा सामान सप्लाई व जीएसटी से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि जीएसटी की टीम ने शहर के अन्य कई व्यवसायियों के घरों व दुकानों में भी छापामार कार्रवाई की है। इन जगहों पर भी टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जीएसटी की इस कार्रवाई से व्यवसायियों में हडकंप मचा हुआ है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply