अंबिकापुर,23 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं जीजा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राकेश पिता परमेश्वर चेरवा 21 वर्ष सूरजपुर जिले के भैयाथान का रहने वाला था। वह 21 अक्टूबर की शाम को अपने जीजा के साथ बाइक से ग्राम कुलहाड़ी जा रहा था।
रास्ते में खोंपा हाई स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां राकेश की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां रास्ते में ही इसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur