Breaking News

अंबिकापुर,@जर्जर सड़क से लोगों को हो रही तकलीफ,कांग्रेस ने किया चक्काजाम

Share


अंबिकापुर,22 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। परिवहन विभाग के फिटनेश सेंटर के कारण सरगंवा-घंघरी-बकनाखुर्द मार्ग जर्जर हो चुका है। खस्ताहाल सडक के कारण उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं। सडक की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सरगांवा में चक्काजाम किया। राकेश गुप्ता ने बताया कि सरगांवा से घंघरी होते बकनाखुर्द का मार्ग करीब साढे छह किमी लम्बा है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत आने वाले इस मार्ग का नवीनीकरण वर्ष 2018 में विभाग ने किया है। इस ग्रामीण सडक की क्षमता आठ से बारह टन भार क्षमता वाले वाहनों की है। किंतु इस मार्ग में परिवहन विभाग को आटोमेशन फिटनेश परीक्षण केन्द्र स्थापित होने के बाद निरंतर क्षमता से अधिक भार के वाहनों के आवागमन का बोझ यह मार्ग नहीं झेल पाया और सडक बुरी तरह से जर्जर हो गया। यह मार्ग सरगवां, सकालो, घंघरी, बकनाखुर्द, नर्मदापारा, रुपपुर, कंचनपुर, अखोरा के ग्रामीण क्षेत्रों को अम्बिकापुर से जोड़ता है। सड़क के नीवीनीकरण को लेकर ग्रामीण लगातार विभागों के चक्कर काट रहे थे साथ ही स्थानीय विधायक से भी निवेदन कर रहे थे। किंतु कोई परिणाम न निकलता देख ग्रामीणों ने एकजुट हो कांग्रेस पार्टी को दखल देने का अनुरोध किया। ग्रामीणों के अनुरोध के उपरांत पार्टी ने मंगलवार को सरगांवा शिवमंदिर के पास अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर चक्काजाम कर इस मार्ग के नवीनीकरण हेतु प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी चक्काजाम जैसे आन्दोलनों को करने से बचना चाहती है। इससे आमजन को तकलीफ होती है। लेकिन जब सरकार सोयी हुई होती है तो उसे जगाने के लिये हमें ऐसे आन्दोलन कर जनता का सहयोग जनता के भले के लिये लेना पड़ता है। उन्होंने कहा है कि इस चक्काजाम के बाद अगर मार्ग की स्थिति को सुधारने में निरंतरता नहीं आयी तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि न केवल यह मार्ग बल्कि सरगुजा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति भी खराब है।
इस दौरान मो. इस्लाम, विनय शर्मा, अदुल अबस,संजय सिंह, हरभजन भामरा, अनिल सिंह, शैलेन्द्र सोनी, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, नितिश चौरसिया, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, विकास गुप्ता, कृष्णा सिंह, देवेश प्रताप सिंह, विकास सिंह, गिरधारी सिंह, लालू यादव, परमेश्वर राजवाड़े, गुड्डू सिंह, मनोहर यादव, सरपंच मीना हरिना, विनोद ताम्रकार, राजेश यादव, विक्रम सोनपाकर, सतीश यादव, बुंदेला , ननकी सिंह, कृष्णा विश्वकर्मा, शिवर, सतीश राजवाड़े, खिऱमंन ,बिसुन दास, मुनेश्वर राजवाड़े, सीमा मानिकपुर, भारती, बिंदु ,संगीता, हरि, लोकनाथ सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

एम्बुलेंस और शव वाहनों को जाने दिया गया
कांग्रेस ने बताया कि चक्काजाम प्रतीकात्मक था। इसका समय 12 बजे से 2 बजे तक था। चक्काजाम के दौरान मार्ग पर आने वाले एम्बुलेंस और शव वाहनों के साथ ही ड्युटी पर जाने वाले चिकित्सकों को आवागमन के लिये मार्ग दिया गया। चक्काजाम के दौरान मार्ग से गुजरने वाले 2 एम्बुलेंस, 1 शववाहन ड्युटी जा रहे 1 चिकित्सक को निर्बाध रुप से मार्ग उपलध कराया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply