Breaking News

अंबिकापुर@जर्जर सडक की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम आज

Share


अंबिकापुर,21 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जर्जर सारगांव-घंघरी मार्ग के निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंगलवार को शिवमंदिर चौक सारगांव में चक्काजाम करेगी। सारगांव से घंघरी होकर बकनाखुर्द को जाने वाली पी एम जी एस वाई मार्ग पूर्णत: जर्जर हो चुका है। आये दिन इस जर्जर मार्ग के कारण हो रही दुर्घटनाओं से इस क्षेत्र के ग्रामीण आहत हो रहे हैं। 2023 के बजट में इस मार्ग के नवीनीकरण की स्वीकृति के बावजूद पी एम जी एस वाई इसकी सुध नहीं ले रहा है।
इस विभाग को जगाने के लिए कांग्रेस ने चक्काजाम का निर्णय लिया है। कांग्रेस मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच चक्का जाम के बाद भी संबंधित विभाग ने सडक के मरम्मत का काम नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply