Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग में प्रत्येक परिस्थिति में लगातार बेजुबानों की सेवा में तत्पर है बेज़ुबान डॉग संस्था व गौ सेवा मंडल…!

Share


बेजुबानों के लिए निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा भी उपलध..!

आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर,18 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। लगातार संभाग में बेजुबानों के लिए सेवा दे रही बेज़ुबान डॉग संस्था और गौ सेवा मंडल पिछले 5-7 वर्षों से यह संस्था सेवा में जुटी हुई है। साथ ही ये दोनों संस्थाएँ घायल आवारा बेजुबानों को अपने आश्रय में सहारा दे रही है ।बेजुबान डॉग संस्था लगभग 5 वर्षों से लगातार अपने पूरे संभाग और आसपास के बेसहारा डॉग्स के लिए जीवन दाता साबित हुई है। कहीं भी आसपास 24/7 कोई डॉग बीमार या दुर्घटना ग्रस्त है तो ये संस्था तत्काल वहाँ पहुँच कर उनका इलाज करती है। इनके पास एक निशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा भी है। जिसके माध्यम से ये डॉग्स का रेस्क्यू करते हैं। यह अपने शेल्टर में घायल डॉग्स को आश्रय भी देते हैं। उनके पालन पोषण का ध्यान रखते हैं। जब वो ठीक हो जाते हैं तो फिर उन्हें ये किसी को पालने के लिए दे देते हैं या वापस जिधर से लाये हों उधर रिलीज कर देते हैं।वहीं गौ सेवा मंडल सरगुजा बीते 7 वर्षों से गौ वंशों को बचाने में लगी हुई है सर्दी, गर्मी,बरसात दिन हो या रात 24/7 ये संस्था सभी बेजुबानों के लिए सदैव तत्पर है। इनके पास भी एक एम्बुलेंस है जो 24/7 निशुल्क सेवा देती है। संभाग के आसपास सभी जगहों जहाँ से सूचना मिलती है वहाँ जाकर ये गौ वँशो का इलाज करते हैं और गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करते हैं। बीमार गौ वंश के ठीक हो जाने के पास ये इन्हें अपने गौ आश्रय धाम जो कि ख़लीबा में स्थित है वहाँ रखते हैं। और पूर्ण रूप से स्वस्थ गौ वंशों को किसानों को भी सेवा के लिए निशुल्क देते हैं। यह दोनों संस्थाएं बेजुबानों के लिए जीवन दाता के रूप में कार्य कर रही हैं। इन संस्थाओं के कार्यकर्ता आमतौर पर सभी स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ही हैं। व यह दोनों संस्थाएँ जन सहयोग से चलती हैं। आप भी इनकी मदद अवश्य करें। क्या पता आपका छोटा सा सहयोग किसी बेजुबान की जान बचा दे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply