अंबिकापुर, 15 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा का शुभारंभ करने के लिए एयरपोर्ट अथोरिटी को उच्च कार्यालय से अंबिकापुर जिला प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। जो वारानसी से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर तीन बजे निर्धारित की गई है। वहीं उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए 17 सितंबर को डीजीसीए की अनुमति के बाद एलाइंस यअर ने 72 सीटर प्लेन उतारकर ट्रायल किया था। इसके बाद से उद्घाटन के लिए संभावित तिथि तय की जा रही है। पहली पर 26 सितंबर को संभवित तिथि सामने आई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को बताया गया था। पुन: 20 अक्टूबर किया गया है। 20 अक्टूूबर को उद्घाटन को लेकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के डायरेक्टर मेल भी जिला प्रशासन को जारी किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur