Breaking News

अंबिकापुर@नशीले इंजेक्शन का आरोबारी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,15 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त एक और आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के खाते में पैसा डालने व नशीली इंजेक्शन व दवा लेकर बेचने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस ने 17 जून को चठिरमा रोड में वाहन चोकिंग के दौरान कार चालक पंकज धर दुबे पिता विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी अचला नवाडीह थाना गढ़वा के कजे से 3 हजार नग अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके निशानदेही पर पुलिस ने सप्लयर संतोष कुमार महतो निवासी डालटेनगंज व पंकज ङ्क्षसह औरंगाबाद बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। वहीं मंगलवार को इस मामले में नया आरोपी मो. गुरफान सिद्दीकी निवासी पुराना नगर निगम इमलीपारा अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है। यह पंकज धर दुबे से नशीले इंजेक्शन लाकर अंबिकापुर में बिक्रि करने का काम करता है। वहीं इसके खाते से तस्कर को लेन देने करने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने इसके मो. गुरफान सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply