Breaking News

अंबिकापुर@महामाया मंदिर परिसर सहित दो स्थान से बाइक चोरी,रिपोर्ट दर्ज

Share


अंबिकापुर,14 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। महामाया मंदिर परिसर सहित दो स्थान से बाइक चोरी वारदात सामने आई है। दोनों पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनय पटेल गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है। वह शारीदय नवरात्र के नवमी तिथि के दिन 11 अक्टूबर को मां महामाया मंदिर दर्शन करने गया था। वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीबी 1646 को मंदिर परिसर के बाहर खड़ा किया था। नवमी के दिन मंदिर में काफी भीड़ दी। दर्शन कर लगभग 1 बजे मंदिर से बाहर निकलकर जिस स्थान पर बाइक खड़ा किया था वहां बाइक नहंी थी। किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। वहीं दूसरी घटना राम मंदिर रोड की है। राजेश अग्रवाल 12 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 सीडल्यू 5660 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। एक घंटे बाद घर से बाहर निकलकर देखा तो उसकी बाइक नहंी थी। राजेश ने भी मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply