Breaking News

अंबिकापुर@दशहरे के दिन सरगुजा पैलेस से महिला पार्षद के गले से चेन चोरी

Share

अंबिकापुर,14 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। दशहरे के दिन 11 अक्टूबर को सरगुजा पैलेस स्थित महाराज टीएस सिंहदेव से मुलाकात करने पहुंची विश्रामपुर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद के गले से अज्ञात व्यक्ति ने चेन चोरी कर ली। पार्षद ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दीप्ती स्वाईन वन-बी कॉलोनी बिश्रामपुर की रहने वाली है और वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद हैं। वह 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन अंबिकापुर सरगुजा पैलेस महाराज से मुलाकात करने आईं थी। पैलेस के बाहर काफी भीड़ थी। वह मुलाकात के लिए लाइन में खड़ीं थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात व्यक्ति ने महिला पार्षद के गले से चेन चोरी कर ली। कुछ देर बात जब पता चला तो वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दज कर विवेचना शुरू कर दी है। चोरी गई चेन की कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply