Breaking News

अंबिकापुर@महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,14 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। अकेली महिला को देखकर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता 12 अक्टूबर को अपने पति के साथ अंबिकापुर आई थी। पैसे की बात को लेकर पति के साथ विवाद हो गया। महिला गुस्से में अकेली ऑटो से नया बस स्टैंड चली गई और एक होटल के पास बैठी थी। इस दौरान दो युवक आए और उसे साथ चलने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगे।
विरोध करने पर उसके साथ दोनों युवकों ने छेड़छाड़ व मारपीट करने लगे। महिला वहां से भाग कर पति के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतोष यादव (25) व तुलसी यादव (32) दोनों निवासी रनपुरकला थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply