Breaking News

अंबिकापुर@ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार युवक की मौत

Share


व्यवसायिक रामकुमार साहू के बड़े पुत्र के सडक हादसे में मौत

अंबिकापुर,1 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 130 लखनपुर के ग्राम सिंगीटाना के समीप ट्रक की चपेट मे आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दशहरा की खुशी मातम में बदल गया। परिजन व गांव वाले रावण दहन का आयोजन छोड़ लखनपुर अस्पताल पहुंचे पहुंचे। मृतक युवक की पहचान विवेक साहू पिता रामकुमार साहू 19 वर्ष निवासी ग्राम गुमगराकला थाना लखनपुर के रुप में हुई है। लखनपुर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। साथ ही दुर्घटना कारित ट्रक को कजे में लेकर पुलिस ने जांच शुरु की है। बता दें मृतक युवक के पिता लखनपुर के गुमगरा कला निवासी रामकुमार साहू आसपास क्षेत्र के एक अच्छे जनप्रतिनिधि एवं युवा व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। उनके पुत्र विवेक साहू भी उनका कार्य में सहयोग प्रदान करते थे। वह अंबिकापुर साई कॉलेज में अध्यनरत थे। वह किसी काम को लेकर शनिवार की शाम 4 बजे अपने घर गुमगरा कला से स्कूटी में अंबिकापुर गया हुआ था।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply