Breaking News

अंबिकापुर@परिवार गया था रावण दहन देखने,इधर घर में हो गई चोरी

Share


अंबिकापुर,13 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे खैरबार निवासी एक परिवार घर में ताला बंदकर शनिवार की शाम को रावण दहन देखने पीजी कॉलेज गया था। इधर चोरों ने सूने घर का ताला तोडकर लगभग 5 लाख के जेवरात व 15 हजार रुपए नकदी पार कर दिए। परिवार जब घर वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
रंजीत सोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबार खुदीपारा का रहने वाला है। वह फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है। दशहरा के अवसर पर शनिवार की शाम को अपने घर में ताला बंद कर सह परिवार रावण देहन कार्यक्रम देखने पीजी कॉलेज गया था। रात करीब 9 बजे सब पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी का जेवरात सहित 15 हजार रुपए पार कर दिया है। रंजीत सोनी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पीडि़त रंजीत सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-संवाददाता-सूरजपुर,08 …

Leave a Reply