अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे ग्राम खैरबार स्थित लौंगापानी में बुधवार की शाम को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सागर अगरिया पिता दिल्लू उम्र 14 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबार का रहने वाला था। वह बुधवार को गांव के ही अंकित व तेजन के साथ बकरी चराने लौंगापानी घुटरी जंगल में गया था। शाम को सभी वापस आ रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आ गए। सागर मौके व तेजन मौके पर बेहोश हो गए। अंकित ने किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी उनके परिजन को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित व तेजन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur