Breaking News

अंबिकापुर,@चाकू दिखाकर जमीन कारोबारी से लूटपाट करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। 2 माह पूर्व चाकू दिखाकर जमीन करोबारी से 3 लाख 65 सौ रुपए नकदी, सोने का चेन व अन्य सामान डकैती करने के मामले में उदयपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार नवल किशोर जायसवाल मुंगेली जिला का रहने वाला है। आरोपियों ने सोने जैसा दिखने वाला सिक्के को दिखाकर सस्ते दर पर बेचने का झांसा जमीन कारोबारी नवल किशोर को दिया था। झांसे में आकर नवल किशोर ने 10 अगस्त को खरीदने आया था। ग्राम डांडगांव उदयपुर के पास आरोपियों ने चाकू दिखाकर 3 लाख 6500 रुपए, सोने के चेन का रुद्राक्ष माला सहित अन्य समान की डकैती कर फरार हो गए थे। जमीन कारोबारी ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पन्ना कुर्रे, गौरी सोनी, विजय जायसवाल, तेरसा राम प्रजापति, विश्वप्रसाद व विजय कुमार आदिले को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। वहीं मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस ने फरार आरोपी श्याम रतन सोनी उर्फ दादी उम्र 49 निवासी सिरमिना चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से घटना के दौरान लूटे गए सोने के चैन का रुद्राक्ष माला बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply