Breaking News

अंबिकापुर@राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बड़ा हादसा,तेज रफ्तार कार चलती टैंकर के सामने जा घुसी,युवक-युवती की मौत

Share

अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बतौली सरगुजा जिले के बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कुनकुरी में अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार टियागो कार चलती टैंकर के सामने जा घुसी, जिससे कार चला रहे युवक और सामने बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के पीछे बैठे युवक-युवती को कार में फंसे रहने से 112 और ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती किया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पर रिफर कर दिया है।गुरुवार की सुबह 5.30 बजे बतौली से तेज रफ्तार टियागो कार क्रमांक सीजी 15 डीपी 3420 में दो युवक व 11वीं-12वीं की 2 छात्राएं सवार होकर ग्राम कूड़ोपारा सिलमा जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर कुनकुरी के पास सीतापुर की ओर से आ रहे टैंकर क्रमांक ओडी 16 डीएम 3138 से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चला रहे कुनकुरी निवासी 19 वर्षीय दुष्यंत तिग्गा पिता हरिया तिग्गा और साथ बैठी ग्राम भटको निवासी छात्रा पूर्णिमा एक्का पिता बालम एक्का 17 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के पीछे की सीट पर बैठे ग्राम काराबेल निवासी अनुज तिर्की पिता जेम्स तिर्की 19 वर्ष व भटको निवासी रेणुका तिर्की पिता जमीर साय 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक-युवती के पैर कार में दब गए थे, इस वजह से वे जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम के राजू कुजूर और आशीष एक्का मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार का गेट तोडकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला। फिर घायल युवक-युवती को शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग सीट पर ही मृतक व मृतिका मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक छात्रा को कार चलाना सीखा रहा होगा, इसी दौरान कार रॉंग साइड में जाकर टैंकर से भिड़ गई। इधर हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर चाबी निकालकर मौके पर ही वाहन छोडकर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार के भीतर पेंट भी रखा हुआ था। हादसे के बाद मृतक व घायल पेंट से रंग गए थे। ऐसे में उनकी पहचान करने में काफी मशक्कत हुई। बाद में पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। कार बतौली के ग्राम खड़धोवा निवासी शिक्षक सुखसाय पैंकरा की बताई जा रही है।
दोस्त से मांगी थी कार
शिक्षक सुखसाय पैंकरा का पुत्र जयकिशन सुबह 5.30 बजे कार लेकर घूमने निकला था। उसकी मुलाकात कुनकुरी निवासी मृतक दुष्यंत से हुई। दुष्यंत से उसकी अच्छी दोस्ती थी। दुष्यंत अपने साथी अनुज, रेणुका व पूर्णिमा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इस दौरान दुष्यंत ने जयकिशन से यह कहकर कार मांग ली कि वह अनुज को उसके गांव ग्राम सिलमा छोडकर लौटा देगा। फिर चारों कार में सवार होकर निकल गए थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।हादसे में युवक व किशोरी की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतिका पूर्णिमा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। वह अपनी सहेली रेणुका के साथ हर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाती थी। दोनों शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली में कक्षा 11वीं व 12वीं में पढ़ती थीं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply