Breaking News

अंबिकापुर@न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा ने 3-0 गोल से संत इग्नासियूस टीम को हराया

Share

अंबिकापुर,05 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को दो मैच खेला गया। प्रथम मैच संत इग्नासियूस नमना अंबिकापुर विरुद्ध न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा के मध्य खेला गया। जिसमें न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा ने 3-0 से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर विरुद्ध ताल पारा मोहनपुर के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में ताल पारा की टीम ने 1 गोल किया। दूसरे हाफ में भी तालपारा की टीम ने एक और गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त मना ली। वहीं ट्राइबल टाइगर की टीम ने एक गोल कर गोल के अंतर को कम कर दिया। मैच के अंतिम समय में ट्राइबल टाइगर की टीम ने दूसरी गोल कर टीम को 2-2 की बारामरी पर ला दिया। इस तरह दूसरा मैच बराबरी पर रहा लीग होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ। रेफरी के रूप में राम बहादुर लम्बा, चंद्रशेखर प्रकाश, दिनेश तिर्की, दीपक कुजूर, अखिलानंद, मंगल रहे। वहीं इसी प्रतियोगिता के तहत रविवार को संत इग्नासियूस क्लब नमना विरुद्ध फुटबॉल क्लब कुन्नी के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-संवाददाता-सूरजपुर,08 …

Leave a Reply