Breaking News

अंबिकापुर@गर्भवती होने पर शादी से कर दिया इंकार,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। राजस्थान का एक युवक अनुसूचित जनजाति के युवती को प्रेम जाल व शादी करने का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से दौहिक शोषण कर रहा था। युवती को गर्भवती होने पर वह शादी से इंकार कर दिया था। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता का जान पहचान र्ग्राम चूरू राजस्थान निवासी भवानी सिंह नरूका से थी। युवक अंबिकाुपर में रहेकर कारमेंटर का काम करता था। युवक ने पीडि़ता को प्रेम जाल में फंसाकर व शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2023 से दौहिक शोषण कर रहा था। इस दौरान पीडि़ता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी होने पर भवानी सिंह ने पीडि़ता से शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने 24 अगस्त को मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-संवाददाता-सूरजपुर,08 …

Leave a Reply