Breaking News

अंबिकापुर,@उल्टी-दस्त से पीडि़त परिवारों सेमिलने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री

Share

अंबिकापुर, 26 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बीमारी फैलने और एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर से अम्बिकापुर ट्रेन से पहुंचने के उपरांत तत्काल ग्राम जगदीशपुर पहुंच वहां की स्थिति का जायजा लिये। विगत 1 सप्ताह से लगातार जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बिमारी के फैलने की शिकायत आ रही थी। उल्टी-दस्त के कारण गांव के बैसाखू राजवाडे की मौत भी हो गई। गांव में करीब 24 लोगों को उल्टी दस्त होने की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रभावितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं उन्हें पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। उन्होंने प्रशासन को यह सलाह दी है कि गांव के हैण्डपम्प एवं पेयजल से संबंधित अन्य स्त्रोंतों के जल का परीक्षण कर संक्रमित स्त्रोतों का प्रतिबंधित करें। साथ ही उन्हांेने यह भी कहा है कि स्वास्थ विभाग गांव में कैम्प लगाकर लोगों का इलाज करे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-संवाददाता-सूरजपुर,08 …

Leave a Reply