अंबिकापुर,25 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार कोा दो मैच खेले गए। पहला मैच सेंट जॉन्स स्कूल नवापारा विरुद्ध बढऩीझरिया के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट जॉन्स स्कूल नवापारा ने बढऩी झरिया को तीन गोल से परास्त किया। दूसरा मैच नव युवक क्लब मोहनपुर विरुद्ध फुटबॉल क्लब राता के मध्य खेला गया प्रथम हाफ में फुटबॉल क्लब राता की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्जुन की एक गोल की बदौलत 1-0 से बढ़त बना ली। मैच के दूसरे हाफ में मोहनपुर की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया परंतु गोल करने में सफल नहीं मिली। आखिरी समय में फुटबॉल कल्ब राता को एक पेनल्टी मिला जिसमें राता की टीम ने गोल कर 2-0 गोल से बढ़त बना ली और विजेता बनी। मैच के निर्णायक रेफरी दिनेश तिर्की, ललित किशोर ,दया यादव, आयुष, नितेश, अखिलानंद राजवाड़े ने मैच को संपन्न कराया। इस प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच नवानगर विरूद्ध न्यू स्पोटिंग क्लब चर्चा व दूसरा मैच फुटबॉल क्लब लुचकी विरूद्ध फुटबॉल क्लब प्रतापपुर के मध्य खेला जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur