अंबिकापुर,25 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। पिछले 7 वर्षों के बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। इस वर्ष औसत वर्षा से अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने के कारण धान की फसल भी ठीक है। किसानों के बीच अच्छी पैदवार होने की उम्मीद जताई जा रही है। लो प्रेशन के कारण दो दिनों से सरगुजा संभाग में रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस मौसम विभाग के अनुसार लो प्रेशन के कारण दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशन के असर से उारी छाीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार को तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। संभाग के सरगुजा,बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। उार छाीसगढ़ में करीब एक सप्ताह के अंतराल में हुई वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। उार छाीसगढ़ में मानसून की वापसी 10 से 15 अक्टूबर तक होती है। इस दौरान भी उार छाीसगढ़ में बारिश होगी।
7 साल का टूटा रिकॉर्ड
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। सात वर्षों बाद अम्बिकापुर में वर्षा का आंकड़ा पहली बार सामान्य औसत मानसून वर्षा 1211 मिमी के आंकड़े को पार किया है। 1 जून से 25 सितंबर तक कुल वर्षा 1303.3 मिमी हो चुकी है जो सामान्य औसत की तुलना में 107.5 प्रतिशत है।
2024 की माहवार वर्षा
जून 115.8
जुलाई 369.8
अगस्त 595.9 और
सितम्बर आज तक 221.8 मिमी
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur