अंबिकापुर,22 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रविवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शहर के नवागढ़ निवासी मुस्तफा आलम (22) रविवार को अपने घर के खिडकी पर चढकर चुक काम कर रहा था। तभी वह घर के पास से कम ऊंचाई से गुजरे 11 हजार केवी तार के संपर्क में आा गया। संपर्क में आते ही वह जमीन पर गिर गया और उसका हाथ झुलस गया। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुस्तफा का दो माह बाद शादी होने वाली थी। इसके सिर से पिता का साय पूर्व में ही उठ चुका है। वह घर का मात्र इकलौता कमाउ सदस्य था। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड के पार्षद फौजिया नॉज इद्रिसी ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur