Breaking News

अंबिकापुर,@सडक हादसे में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,22 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पिता अंबेलाल (22) ग्राम डकईपारा थाना पटना का रहने वाला था। वह शनिवार को अपने साथ सूरज व निलेश के साथ बाइक से काम करने बैकुंठपुर गया था। शाम को तीनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में डकईपारा पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुनील गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बैकुंठपुर अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुण्ठपुर,@ढाई साल से उधार के भवन में तहसील कार्यालय,स्थायी भवन का इंतजार

Share कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उठाया सवाल,पुराने प्रशासनिक परिसर की …

Leave a Reply