Breaking News

अंबिकापुर@शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन की गड़बड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

Share

अंबिकापुर,22 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गांव में आधे से अधिक हितग्रहीयो को राशन नहीं मिल रहा है जिससे हितग्राहियों को भूखे मरने की नौबत आ गई है मामला सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सोनतराई का है दरअसल ग्राम पंचायत सोनतराई के उचित मूल्य दुकान से 112 किवंटल 50 किलो चावल ,109 किलो चना और 22 किलो शक्कर गायब है। जिससे ग्राम पंचायत के आधे से अधिक हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा। जिसकी वजह से हितग्राही राशन दुकान के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे है। राशन नहीं मिलने से ग्रामीण हितग्राहियों के साथ जनप्रतिनिधि भी आक्रोशित हैं। हितग्राहियों का कहना है पीडीएस संचालक द्वारा राशन सही समय पर नहीं दिया जाता जिसके कारण अधिक कीमत पर दुकान से खरीदकर राशन लेना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों के मुताबिक गांव में कई भूमिहीन परिवार रहते है राशन नहीं मिलने से भूखे रहने की नौबत आ गई है..वही मामले में पीडीएस दुकान संचालक ने पिछले संचालक द्वारा गड़बड़ी की जाने की बात कही है जिसकी वजह से कुल 485 कार्ड धारी में से 320 कार्ड धारीयो को राशन देने में परेशानी हो रहा है। बहरहाल मामले की जानकारी अधिकारियों के होते हुए भी ग्रामीणों की समस्या का कोई ठोस समाधान करने के बजाय खानापूर्ति करने में लगे हैं जिससे गांव के आधे से अधिक हितग्राहियों को भूखे मरने की नौबत आ गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply