फ्लाई-बिग शुरू करेगी 19 सीटर फ्लाइट सेवा
अम्बिकापुर,21 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट से रायपुर तक हवाई सेवा 26 सितंबर से शुरू हो सकती है। अंबिकापुर और रायपुर एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज कर दी गई है हालांकि इसकी अधिकृत सूचना अभी नहीं आई है। पीएम नरेंद्र मोदी उड़ान 4.2 योजना के तहत चार प्रदेशों में हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
मंगलवार को एलायंस एयर ने दरिमा में 72 सीटर विमान उतार कर ट्रायल रन पूरा किया। वहीं उड़ान 4.2 के तहत बिग फ्लाई अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा शुरू करने के संकेत मिले हैं। उड़ान 4.2 के तहत अंबिकापुर से रायपुर एवं बिलासपुर के लिए हवाई सेवाओं का संचालन फ्लाई बिग कंपनी को अवॉर्ड किया गया है। फ्लाई बिग 19 सीटर विमानों का परिचालन करेगी.
पीएम वर्चुअल
हरी झंडी दिखाएंगे
अंबिकापुर-रायपुर की हवाई सेवा के लिए अंबिकापुर एवं रायपुर एयरपोर्ट में तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि फ्लाई बिग या ष्ठत्रष्ट्र की ओर से इसकी अधिकृत सूचना नहीं दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी कुछ राज्यों में उड़ान 4.2 की सेवाओं को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।
इसमें अंबिकापुर-रायपुर हवाई सेवा को भी जोड़ा जा रहा है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि अधिकृत सूचना तो नहीं आई है, लेकिन दोनों एयरपोर्ट पर तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हांेगे।
बिग फ्लाई को अवॉर्ड हुआ है रूट उड़ान 4.2 के तहत अंबिकापुर-रायपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर रूट के हवाई सेवाओं का परिचालन फ्लाई बिग विमानन कंपनी को अवॉर्ड हुआ है। इसके तहत फ्लाई बिग 19 सीटर विमानों का संचालन करेगी।
मार्च 2024 में
जारी हुआ है लाइसेंस
सरगुजा के संभाग मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को ष्ठत्रष्ट्र ने लाइसेंस मार्च 2024 में जारी किया है. लाइसेंस जारी होने के दो दिनों बाद ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। एयरपोर्ट का उन्नयन 47 करोड़ की लागत से किया गया है.
364 एकड़ में नए सिरे से 1920 मीटर लंबे एयर स्ट्रीप का निर्माण किया गया है, इसमें 1800 मीटर मुख्य रनवे शामिल है।
एलांयस एयर भी
शुरू करेगी सेवा
एलायंस एयर ने 72 सीटर विमान उताकर ट्रायल रन पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट ष्ठत्रष्ट्र को भेजी गई है. डीजीसीए से अनमति मिलने के बाद एलाएंस एयर हवाई सेवाएं शुरू कर सकती है. फिलहाल कंपनी की योजना अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा शुरू करने की है. भविष्य में एलायंस एयर रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी की सेवा शुरू करने पर विचार कर सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur