Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,20 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
4 अगस्त को पीडि़ता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया कि आरोपी साबिर अंसारी शादी का झांसा देकर 1 वर्ष तक दैहिक शोषण किया है। इसके बाद वह शादी से इंकार कर दिया है। महिला थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अंसारी पिता इस्लाम अंसारी ग्राम देवगई तातापानी थाना रामानुजगंज के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-संवाददाता-सूरजपुर,08 …

Leave a Reply