अंबिकापुर,13 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए अम्बिकापुर शहर के 12 मस्जिदों की कमेटी के सदर ने सीरतुन्नबी कमेटी मोमिनपुरा के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीरतुन्नबी कमेटी के संरक्षक शफी अहमद के नेतृत्व में 2024 के अध्यक्ष (सदर) के रूप में कांग्रेसी नेता दानिश रफीक को चुना गया है। जिनके नेतृत्व में संयुक्त रूप से कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर डीजे, धुमाल एवं प्लास्टिक वस्तुओं का पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस का भी आयोजन किया जाएगा जो सुबह 8.30 बजे श्रीगढ़-नवागढ़ सद्भावना चौक से प्रारंभ होगा इसके पश्चात जूलुस मौमीनपुरा चौक, रसूलपुर चौक, बरेजपारा, जयस्तंभ चौक अजय किताब घर दुकान से सदर रोड़, कादंबनी चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगज रोड़, घड़ी चौक होते जूलुस कला केंद्र मैदान में आम जलसा में तदील हो जाएगा।
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
कमेटी के अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षा, खेल गतिविधियों सहित समाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनाब मो. इस्लाम कादरी, हाजी रहमत अली, मो.नसीम खान, मो. रशीद पेंटर, सन्नुवर हुसैन, रशीद अंसारी, जिलानी खान, इदरीश खान, नुरुल अमीन सिद्दीकी, अबास फिरदौस, अनवर फिरदौस, हाजी यासिन, हाजी शरीफ सहित समाज के समस्त पार्षद जिम्मेदार नागरिक उल्लेखनीय कार्य करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur