अंबिकापुर,29 जून 2024 (घटती-घटना)। 100 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 28 जून को गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की दो संदिग्ध युवक झोला में नशीले इंजेक्शन रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली तो 100 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत नशीले इंजेक्शन की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज उर्फ रोहित दोहरे (23) निवासी गंगापुर नालापारा थाना गांधीनगर, रोहित मालाकार (20) निवासी भट्टापारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक अतुल सिंह ,उमाशंकर साहू, बृजेश राय ,अरविंद उपाध्याय ,सत्यम, घनश्याम देवांगन एवं साइबर सेल से आरक्षक मनीष सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur