अंबिकापुर,21 जून 2024 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य संबंधित कई काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने तक कर्मचारी अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कह रहे हैं। दरअसल सरगुजा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर देव होटल के पास धरना स्थल पर अनिश्चितकारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। जहां कर्मचारियों की मांग है कि लंबित कार्याधारित मानदेय एवं शासन द्वारा निर्देशानुसार प्रतिमा 15 तारीख से पहले भुगतान और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानांतरण एवं मुख्यालय से 8 किलोमीटर के दायरे में रहने के लाभ के साथ कांकेर जिला संयोजक पवन वर्मा की बहाली की मांग शामिल है, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से स्वस्थ संबंधित कई काम प्रभावित हो रहे, जिसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खेद व्यक्त किया है इसके साथ ही कर्मचारियों ने बताया की महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कई बार अमानवीय व्यवहार भी किया जाता है जिस पर रोक लगाने की मांग भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur