Breaking News

अंबिकापुर@होटल,लॉज ढाबा में चलाया गया चेकिंग अभियान

Share

अंबिकापुर,18 जून 2024 (घटती-घटना)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला की सघन जांच की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई।
सोमवार की शाम को सघन चेकिंग अभियान चलाकर 35 से अधिक होटल, लॉज ढाबा की चेकिंग की गई है। जिले में सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गस्त कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही जिले के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस और विपक्षी दलों का फूंका पुतला

Share विपक्षी नेताओं की शव यात्रा निकाल जताया भारी आक्रोश…पुराना विश्राम गृह से अग्रसेन चौक …

Leave a Reply