अंबिकापुर,16 जून 2024 (घटती-घटना)। ताइमंडो क्लब पुलिस लाइन का स्थापना दिवस 14 जून को धूमधाम से बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो थे। इस दौरान एएसपी ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए ताइमंडो बहुत ही आवश्यक है। विशेषिकर लड़कियों को इसकी ट्रेनिंग अवश्य लेनी चाहिए। ताकि विपरित परिस्थिति में अपनी आत्मरक्षा कर सकें। पुलिस लाइन ताइमंटों क्लाब में आरक्षक राधेश्याम मानिकपुरी द्वारा नि:शुक दिया जाता है। यहां प्रशिक्षण लेकर कई बालक व बालिकाएं कई बड़े प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और सफलता पाए हैं। कार्यक्रम के दौरान क्लब के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं ताइमंडों का भी प्रदर्शन किया गया। जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि चंभित रह गए। इस दौरान विजय अग्रवाल, संरक्षक ताइमंडो संघ लखनपुर , प्रदीप गुप्ता उपाध्यक्ष ताइमंडो संघ लखनपुर , देवेश वर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष ताइमंडो संघ लखनपुर, शंकर कश्यप सहायक उप निरीक्षक रक्षित केंद्र अंबिकापुर, देवनारायण कश्यप , वीरेंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में थे। कार्यक्रम का संचालन मीना वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव , बसंत कुटिया, चंद्रहास शर्मा, आकाश विश्वास, फरीद, दीपेश कृष्णा रंजन, ऋषभ यादव, शताक्षी वर्मा, मनीष सिंह, प्रिया रानी, वैशाली चौबे, शगुन चौबे, अपूर्वा सिंह, आरुषि कश्यप, संध्या गायकवाड , सादगी कश्यप , उन्नति मिाल, मुस्कान तिवारी, मानसी , संजीवनी यादव, प्रज्ञवती भगत, अदिति, कृतिका, अन्वेशा के अलावाव अभिभावक एवं पुलिस परिवार के लोग शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur