अंबिकापुर,16 जून 2024 (घटती-घटना)। जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा प्रत्येक ग्राम स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर सौहार्दपूर्ण स्तिथि बनाये रखने की अपील की गई है। आमनागरिकों का विश्वास हासिल करने पुलिस टीम द्वारा आमजनता के बीच जाकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है। शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था में आमनागरिकों की भूमिका एवं भागीदारी पर चर्चा कर विभिन्न उपायों पर सार्थक बातचीत की गई। पुलिस ने आमनागरिकों से सामाजिक समरसता बनाये रखने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी को गलत सूचना को प्रसारित न करने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur