लखनपुर,12 जून 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में मंगलवार की रात घरेलू विवाद को लेकर युवक पर कांच की बोतल से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया डायल 112 की टीम के द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल दाखिल कराया गया। बुधवार को लखनपुर थाने पहुंचे घायल के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल रजक पिता सुखसाय रजक उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम पुहपुट्रा निवासी मगंलवार की रात घर से बाहर निकाला घरेलू विवाद को लेकर युवक के बड़े पिताजी के लड़के नरेंद्र और सरजू रजक ने कांच की बोतल से सर में हमला कर लहू लोहान कर दिया। और सर में गंभीर चोटे आई परिजनों की सुचना पर डायल 112 की टिम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए प्राथमिक उपचार करते हुए युवक को भर्ती किया गया बुधवार को घायल युवक के परिजन लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया गया लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur