Breaking News

अम्बिकापुर,@नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का अंबिकापुर से है पुराना रिश्ता

Share


सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांचवीं में कर चुके हैं पढ़ाई
अम्बिकापुर,12 जून 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 1972 में कक्षा पांचवीं में पढ़ाई कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी देश के नए सेना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। 51 वर्ष पूर्व ये माइनिंग ऑफिसर पिता के ट्रांसफर के बाद अंबिकाुपर आए थे और सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 5वीं की पढ़ाई की थी। ये सन 1972 में वे जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं का बेहतर ऑपरेशनल अनुभव है। वर्तमान में वह सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के रूप में काम कर रहे हैं, जनरल मनोज पांडे 30 जून को रिटायर होने वाले हैं। वरिष्ठता के आधार पर श्री द्विवेदी को इस पद के लिए चुना गया है। वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के सेना प्रमुख चुने जाने के बाद 51 वर्ष पूर्व अंबिकापुर की यादें ताजा हो गई। इनके पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी माइनिंग अधिकारी थे। उनके स्थानांतरण के दौरान जनरल उपेन्द्र द्विवेदी पिता के साथ 1972 में अंबिकापुर आए थे। यह पिता के साथ गांधी चौक स्थित शाकीय आवास में रहते थे। पिता ने इनका दाखिला सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांचवीं में कराया था। जो कि स्कूल के रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। स्कूल के वर्तमान प्राचार्य मीरा साहू ने रिकॉर्ड के आधार पर बताया कि उपेन्द्र द्विवेदी मूलत: रींवा मप्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पांचवीं बोर्ड की परीक्षा यहां से पास की थी। उस समय स्कूल के प्राधानाचार्य कपीलदेव नारायण पांडेय थे। एक वर्ष रहने के बाद पिता का वापस रीवां क्षेत्र में तबादला होने पर वे यहां से चले गए और पांचवी की प्राविण्यता के आधार पर सैनिक स्कूल रींवा में छठवीं में प्रवेश ले लिया और वहीं से हायर सेंकडरी पास कर सैन्य कॉलेज में स्नातक उपरांत भारतीय सेना में कमीशन लिया। उनके सहपाठियों के अनुसार बचपन से ही नेतृत्व के गुण और गंभीर रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply