बलरामपुर,12 जून 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर रामानुजगंज मुख्या लय के रामचंद्रपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत डिंडो के युवा दंपति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवा दंपति के द्वारा अचानक इस प्रकार का कदम क्यो उठाया गया इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी अनुसार डिंडो के राकेश गुप्ता 28 वर्ष की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुआ था। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था एवं वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था व अंबिकापुर में ही रहता था। राकेश मंगलवार के ढाई बजे के करीब अंबिकापुर से गांव में अपनी पत्नी एवं 3 साल के बच्चे के साथ आया था,घर पर अपने पिता के गोद में बच्चे को दे कमरे में पति-पत्नी चले गए जहां तेज साउंड में टीवी चालू करके जहर का सेवन कर लिए। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राकेश को वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। दम्पति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसका पता नहीं चल सका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur