, डॉक्टर व नर्स ड्यूटी से गायब
– संवाददाता –
अंबिकापुर,08 जून 2024 (घटती-घटना)।नवानगर दरिमा उप स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार की सुबह डॉक्टर व नर्स ड्यूटी से गायब थे। अस्पताल में डॉक्टर व नर्स नहीं होने के कारण मितानिन ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल के फर्श पर असुरक्षित प्रसव कराना पड़ा। प्रसव के दौरान समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण महिला को काफी पीड़ा झेलना पड़ा। वहीं अस्पताल परसिर के अंदर फर्श पर प्रसव कराने का वीडिया शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियावती पैकरा (25) पति राजकुमार पैकरा ग्राम पंचायत नवानगर की रहने वली है। वह 9 माह की गर्भवती थी। शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मितानिन की मदद से उसे प्रसव कराने के लिए नवानगर उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, लेकिन अस्पताल से डॉक्टर व नर्स ड्यूटी से गायब थे। इधर महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। परिजन व मितानिन ने कई बार डॉक्टर व नर्स को फोन लगाया पर किसी ने नहीं उठाया। इधर मितानिन ने अस्पताल के अंदर फर्श पर महिला का असुुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान डॉक्टर व नर्स नहीं होने से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल सका। इससे महिला की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। प्रसव के बाद परिजन ने गांव से दाई को बुलाकर साफ-सफाई कराया। इस दौरान अस्पताल में मात्र एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी उपस्थित थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर अस्पताल से डॉक्टर व नर्स गायब रहते हैं। मितानिन ने कहा कि अक्सर हमलोग यहां केस लेकर आते हैं तो यहां के नर्स डांटते हैं। यहां के डॉक्टर-नर्स अक्सर अस्पताल से गायब रहते हैं। अस्पताल परिसर के अंदर फर्श पर महिला के प्रसव कराने का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा प्रसुताा के निजता का ख्याल नहीं रखा गया है। सीएमएचओ आरएन गुप्ता ने कहा कि इस पर भी संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों की सलाह पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur