Breaking News

अंबिकापुर@ओवर टेक करने के दौरान कार तेज रफ्तार ट्रक से टकराई,बाल-बाल बचा चालक

Share

अंबिकापुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड नमनाकला में गुरुवार की दोपहर ओवर टेक करने के दौरान कार तेज रफ्तार ट्रक से टकररा गई। ट्रक की गति काफी तेज होने के कारण कार को घसीटते हुए 20 मीटर दूर ले गया। इस दौरान कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई। तेज गति में डिवायडर टकराने से कार का दोनों साइड का एयर बैग खुल गया। इससे कार चालक की जान बाल-बाल बच गई। दुर्घटना में कार के पीछे और चालक की ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ शीशा भी टूट गया है। दुर्घटना के दौरान तेज आवाज होने से अगल-बगल के व्यवसाई और रहवासी बाहर निकल आए, गंभीर हादसे के अंदेशे से जब कार में झांक कर देखा तो चालक को सुरक्षित पाकर लोगो ने राहत की सांस ली। कार क्रमांक डीएल 12सीएम 5146 का चालक जोसेफ केरकेट्टा निवासी दिल्ली जशपुर के ग्राम डोकड़ा जा रहा था। जबकि ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5554 का चालक कैलाश यादव ट्रक में विश्रामपुर से सीमेंट लोड कर मेंड्राकला जा रहा था।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply