Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार… आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने व अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संजू लकड़ा मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लजी का रहने वाला है। वह वर्ष 2022 में शादी करने का झांसा देकर युवती से बलात्कार किया था। इस दौरान युवती का अश्लील वीडिया भी बना लिया था। इसके बाद वीडियो को वयरल करने की धमकी देकर लगातार उसे परेशान कर रहा था। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह,महिला आरक्षक किरण अमलावती, आरक्षक अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, कुश सोनी, शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply