- जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर पति को फोन पर मिली धमकी,धमकी देने वाले ने कहा जीने नहीं दूंगा…
- मंत्री विधायक का नाम लेकर धमकी देने वाला लगातार जनपद उपाध्यक्ष पति पर करता रहा जुबानी प्रहार,अमर्यादित भी भाषा का उसने किया प्रयोग…
- जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पति ने पुलिस थाना पटना में लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग
- शिकायत के साथ मोबाइल में बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जनपद उपाध्यक्ष पति ने की प्रस्तुत
- मामला छोटे झाड़,बड़े झाड़ जंगल मद की भूमि में राइस मिल लगाने से जुड़ा हुआ,ग्रामीण कर रहे विरोध जनपद उपाध्यक्ष हैं ग्रामीणों के साथ…
-रवि सिंह-
कोरिया,06 जून 2024 (घटती-घटना)। जीने नहीं दूंगा, सुनकर यह कोई फिल्मी डायलॉग ही लगता है लेकिन यह मामला डायलॉग का नहीं है यह असल मामला है जिसका आडियो भी मौजूद है और जिसके आधार पर जनपद पंचायत बैकुंठपुर की उपाध्यक्ष के पति ने पुलिस थाना पटना में शिकायत दर्ज की है और कार्यवाही करने हेतु मांग की है। जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पति ने शिकायत में लिखा है कि सूरजपुर निवासी बजरंग अग्रवाल द्वारा उसे मोबाइल से धमकी दी गई और उनके पूरे परिवार को देख लेने की बात कही गई है। जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पति ने पुलिस को लिखित शिकायत में यह भी बताया है की किस मोबाइल नंबरों से उन्हे धमकी बजरंग अग्रवाल ने दिया है और उसका रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पति ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की जाए वहीं यदि उनके साथ कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी धमकी देने वाले व्यक्ति की होगी और जिसका नाम बजरंग अग्रवाल निवासी सूरजपुर है। मामला छोटे झाड़ जंगल मद की भूमि के खरीदी बिक्री साथ ही उसके साथ जुडी हुई शासकीय भूमि पर बेजा कब्जे से जड़ा हुआ है और जिसपर राइस मिल का निर्माण कराया जा रहा है और शासकीय जमीन पर कब्जा करना ही मंशा है। वैसे इस मामले में ग्राम पंचायत की सरपंच सहित ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष भी विरोध में साथ देने पहुंची थीं और उनके द्वारा भी मामले में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों का साथ दिया जायेगा ऐसा आश्वासन दिया गया था जिसके बाद से ही सूरजपुर निवासी बजरंग अग्रवाल जो राइस मिल का निर्माण करा रहा है वह नाराज है और वह जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पति को फोन पर धमकी दे रहा है और मंत्री विधायक का नाम लेकर जनपद उपाध्यक्ष पति को डराने का प्रयास कर रहा है।
बता दें की कोरिया जिले में यह देखा जा रहा है हाल फिलहाल के समय में की सूरजपुर जिले के व्यवसाई जिले में राइस मिल खोलने में अग्रणी बने हुए हैं बताया जा रहा है की जिले में मिलने वाली छूट इसकी वजह है अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता लेकिन अन्य जिले के व्यवसाई जिले में राइस मिल स्थापित करने के लिए मिलने वाली छूट का लाभ लगातार ले रहे हैं और जो लगातार देखा जा रहा है। जिले में हाल फिलहाल में कई राइस मिल खोले गए हैं जिसमे अधिकाशं बाहर के लोगों द्वारा जिले के खोला गया है। जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम छिंदिया में जो राइस मिल खोला जा रहा है वह छोटे झाड़ जंगल मद की भूमि पर खोला जा रहा है जिसकी रजिस्ट्री भी अवैध है जिसका नामांतरण रोके जाने का आवेदन लगा हुआ है तहसीलदार के यहां क्योंकि छोटे झाड़ जंगल मद की भूमि खरीद-बिक्री योग्य नहीं होती वह भूमिहीन को भूमि उपलध कराने के उद्देश्य से प्रदान की गई भूमि होती है वहीं अहस्तांतरणीय होती है बिक्री हेतु कलेक्टर की अनुमति आवश्यक होती है जो भी उपलध नहीं है वहीं उसके आसपास की शासकीय भूमि पर भी क्रेता बजरंग अग्रवाल निवासी सूरजपुर कब्जा कर रहा है जैसा बताया जा रहा है जिस कारण ही विरोध हो रहा है और जिसके कारण अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बजरंग अग्रवाल निवासी सूरजपुर धमकी दे रहा है कि वह जीने नहीं देगा। मंत्री विधायक का नाम लेकर वह जिस तर्ज पर अपनी धौंस दिखा रहा है जता रहा है वह साबित करता है की वह रसूखदार है वहीं वह मंत्री विधायक को अपनी जेब में लेकर चलता है। वैसे मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है क्या जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर सहित उनके पति एवम उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करती है बजरंग अग्रवाल पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करती है यह देखने वाली बात होगी क्योंकि मामला गंभीर है और जिसका सबूत भी उपलध है जो ऑडियो रिकॉर्डिंग के रूप में मौजूद है।
बजरंग अग्रवाल ने जप. उपाध्यक्ष पति को कहा बड़ा मामला हो गया,जीने नहीं दूंगा,गवाह मैने तैयार कर लिए हैं,जान से मारने की धमकी का आरोप लगा दिया हूं,ताकत हो तो रोक लेना
बजरंग अग्रवाल ने जनपद उपाध्यक्ष पति को धमकी देते हुए कहा की मामला बड़ा हो गया है वह गवाह भी तैयार कर चुका है उसके गवाह मोहे लाल, आशीष,अनिल जायसवाल नाम के लोग हैं जो उसके बेटे को जनपद उपाध्यक्ष पति ने जान से मारने का प्रयास किया इस आशय का झूठा बयान देंगे। बजरंग अग्रवाल ने यह भी कहा की वह जीने नहीं देगा उन्हे वह यह भी कह गया की ताकत हो तो उसे कोई रोक ले।कुल मिलाकर जिस लहजे में वह धमकी दे रहा है कहा जा सकता है की वह काफी नाराज है उसके अवैध कार्य पर रोक लगाए जाने से और वह किसी भी स्तर तक जाकर जनपद उपाध्यक्ष पति और उसक परिवार को नुकसान जरूर पहुंचाएगा। बजरंग अग्रवाल ने कई तरह से जनपद उपाध्यक्ष पति को धमकाया और जनपद उपाध्यक्ष पति की जान खतरे में है उसके परिवार को खतरा वह उत्पन्न कर सकता है यह कहना गलत नहीं होगा ऑडियो सुनने उपरांत।
कोरिया जिले में अन्य जिले के लोग राइस मिल लगाने क्यों लगा रहे दौड़? छूट का लाभ है वजहःसूत्र
कोरिया जिले में लगातार अन्य जिले के व्यापारी राइस मिल खोल रहे हैं। कोरिया जिले में हाल फिलहाल में कई राइस मिल खोले गए हैं। बताया जा रहा है की जिले में छूट अन्य जिले से ज्यादा है इसलिए अन्य जिले के व्यापारी जिले में राइस मिल लगाने जोर शोर से लगे हुए है।। क्या अन्य जिले के लोगों को छूट की पात्रता प्रदान करने का नियम है क्या सूत्रों का छूट प्राप्त होता है इसलिए होड़ लगी है अन्य जिले के लोगों द्वारा राइस मिल लगाने की यह सवाल खड़ा जरूर होता है।
क्या ऑडियो सुनकर पुलिस करेगी बजरंग अग्रवाल पर कार्यवाही, क्या जनपद उपाध्यक्ष सहित उनके परिवार को मिलेगी सुरक्षा?
जनपद उपाध्यक्ष पति ने जो ऑडियो घटती-घटना को भेजा है उसको सुनकर यह कहना गलत नहीं होगा की बजरंग अग्रवाल उन्हे और उनके परिवार को खतरा पहुंचा सकता है नुकसान पहुंचा सकता है। वह साफ साफ कह रहा है जीने नहीं देगा जितनी ताकत है रोक ले वह लड़ाई लंबी होगी और वह नुकसान पहुंचाकर ही दम लेगा। अब ऑडियो सुनकर यह कहा जा सकता है की जनपद उपाध्यक्ष के परिवार को उनके पति को पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए वहीं बजरंग अग्रवाल पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। अब क्या पुलिस सुरक्षा सहित कानूनी कार्यवाही कर जनपद उपाध्यक्ष के परिवार को सुरक्षित रखती है यह देखने वाली बात होगी।
छोटे झाड़ जंगल मद की भूमि की कैसे हुई रजिस्ट्री?,कलेक्टर की भी नहीं है अनुमतिःसूत्र
मामले में बताया जा रहा है ग्राम छीदिया की खसरा नंबर 467,468 की भूमि को मोहेलाल राजवाड़े निवासी ग्राम चिरगुड़ा बिक्री नामा निष्पादित कराया गया फिर उसके द्वारा जमीन अपने कब्जे में लिया गया और अब वह जमीन को बेचने के लिए इकरार नामा करा चुका है जिसको लेकर ग्राम पंचायत ने आपत्ति दर्ज की है।सरपंच के लेटरपैड में तहसीलदार के नाम पत्र लिखकर मांग की गई है की उक्त इकरारनामा को निरस्त किया जाए क्योंकि जमीन छोटे झाड़ जंगल मद की है जिसे भूमिहीन लोगों को शासन द्वारा रहने बसने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है और उसे पहले मोहे लाल राजवाड़े द्वारा गलत तरीके से अपने नाम कराया गया और अब उसे वह बेचने की फिराक में है। बता दें की छोटे झाड़ जंगल मद की भूमि की बिक्री खरीदी प्रतिबंधित है। सरपंच सहित ग्रामीणों का विरोध अब सामने आया है और सवाल यह है मामले में की कैसे वह भूमि मोहेलाल राजवाड़े के नाम दर्ज हो गई है जबकि उसकी खरीदी बिक्री आसान नहीं वहीं सूत्रों की माने तो उसकी रजिस्ट्री के लिए कलेक्टर की अनुमति भी नहीं ली गई है। बताया जा रहा है की यह बिचौलिया बनकर जमीन की बिक्री का प्रयास है और इसमें कई लोग शामिल हैं।
जमीन के आसपास की शासकीय भूमि पर भी किया जा रहा है कब्जा,ग्रामीणों का है विरोध
जमीन के आसपास खाली पड़ी शासकीय भूमि है जिस पर भी कब्जे का प्रयास है और ग्रामीण उसका भी विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की जमीन के आसपास की भूमि पंचायत के काम आ सकती है जिसपर कब्जा हो रहा है। वैसे पूरे मामले में असल मामला शासकीय भूमि पर कब्जे का ही मामला है। शासकीय भूमि पर कब्जे का प्रयास यदि बजरंग अग्रवाल नहीं करता मामला इतना बड़ा रूप नहीं लेता। शासकीय भूमि पर उसके द्वारा जेसीबी लगाई गई और समतलीकरण का प्रयास किया गया और तभी से विरोध शुरू हुआ।
क्या मंत्री विधायक का संरक्षण प्राप्त है बजरंग अग्रवाल को?… ऑडियो सुनकर तो ऐसा ही लगता है
जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पति को फोन पर सूरजपुर निवासी बजरंग अग्रवाल धमकी दे रहा है फोन पर और वह जीने नहीं दूंगा कह रहा है। बात चीत में वह यह भी कह रहा है परेशान कर देगा वह। वह जिस विश्वास और हिम्मत के साथ धमकी देने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सहित बैकुंठपुर विधायक का नाम ले रहा है उनके नाम से जनपद उपाध्यक्ष के पति को धमका रहा है यह सवाल खड़ा करता है की क्या उसे सही मायने में मंत्री विधायक का संरक्षण प्राप्त है।बजरंग अग्रवाल महिला सम्मान की भी धज्जियां उड़ा रहा है और वह जनपद उपाध्यक्ष पति को यह कह रहा है की वह फोन नही उठाएगा तो वह उनकी पत्नी को फोन करेगा भाई और पिता को फोन कर वह जीने नहीं देगा। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायक भईया लाल राजवाड़े छीदिया में राइस मिल खोलेंगे वह पूरे विश्वास से बिना सम्मान उनका नाम लेकर बता रहा है जनपद उपाध्यक्ष पति को यूनियन नाम से धमका रहा है। मामले में सवाल उठ रहा है की क्या यह सही बात है क्या मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायक भईया लाल राजवाड़े अब वहां जाकर राइस मिल का समर्थन करेंगे जबकि उसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। बजरंग अग्रवाल क्या मंत्री विधायक की सह पर इतना कह पा रहा है क्या उसे संरक्षण प्राप्त है गलत करने के लिए शासकीय जमीन हथियाने के लिए छोटे झाड़ जंगल मद की जमीन पर कजा करने के लिए। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक भईया लाल राजवाड़े क्या इस गलत कार्य में उसके सहयोगी हैं यह सवाल खड़ा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur