अंबिकापुर,02 जून 2024 (घटती-घटना)। सुभाषनगर में इंजीनियरिंग के एक छात्र के किराए के सूने मकान का ताला तोडक¸र चोरों ने लैपटॉप पार कर दिया है। छात्र ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दिशांक राज आसदेव जिला बालोद का रहने वाला है। वह अंबिकापुर स्थित सुभाषनगर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 15 मई की रात को वह किराए के घर को बंद कर अपने गांव चला गया था। वहीं मकान मालिक रंजन घरामी प्रति दिन सुबह-शाम घर के पास टहलता है। 30 मई की शाम को मकान मालिक टहल रहा था तो दिशांक के किराए के मकान में ताला लगा था। दूसरे दिन सुबह मकान मालिक ने फोन कर जानकारी दी की तुम्हारे किराए के घर का ताला टूटा हुआ है। दिशांक आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। वहीं बैग में रखा लैपटॉप नहीं था। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur