- संवाददाता –
अंबिकापुर,01 जून 2024 (घटती-घटना)।बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी जनता के ऊपर अत्याचार है। युवा कांग्रेस आरटीआई सेल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत के दामों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दिया है, यह अनुचित है। भाजपा सरकार के विाीय कुप्रबंधन के कारण छाीसगढ़ का आम आदमी परेशान हो गया है। साय सरकार नागरिकों को हर तरफ साय साय परेशान करने की नीयत से काम कर रही है। सरकार ने रजिस्ट्री छूट को समाप्त किया,ईवे बिल को समाप्त किया, अब बिजली बिल के दाम में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया गया। बिजली के दाम बढऩे से घरेलू के साथ-साथ उद्योगों और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा। उद्योगों को महंगी बिजली मिलेगी तो उनके उत्पादों का महंगा होना स्वाभाविक है। ऐसे में आम आदमी पर दोहरी मार पड़ेगी। भाजपा की नीयत कमीशनखोरी करना है, उसे आम आदमी की सहूलियतों से कुछ लेना देना नहीं है। जबकि कांग्रेस सरकार ने छाीसगढ़ वासियों को आधा बिजली बिल के साथ दरों में भी कटौती की थी ये से सरकार आम जनता को राहत न देकर उससे महंगाई की मार से और दबाना चाहती है जबकि इन्होंने अपने गारंटी में रसोई गैस 500 और महंगाई कम करने की बात की थी पर ये गारंटी भी अब फेल दिखती नजर आ रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur