अंबिकापुर,31 मई 2024 (घटती-घटना)। अवैध शराब बिक्री के मामले में गांधीनगर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से कुल 17 लीटर शराब जत किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना के पीछे अवैध महुआ शराब का कारोबार चल रहा था। मामले में पुलिस ने उर्मिला यादव उम्र 40 वर्ष निवासी डेयरी फॉर्म रोड़ थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कजे 9 लीटर अवैध महुआ जत किया गया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने किरण सोनवानी उम्र 25 वर्ष निवासी मजिरा जयनगर हाल मुकाम घसियापारा गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कजे से 8 लीटर शराब जत किया है। अवैध शराब बिक्री करने के मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव आरक्षक संजीव पाण्डेय, सतीश कुमार, पंकज लकड़ा, रविन्द्र साहू शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur