Breaking News

अंबिकापुर@12.30 से दूसरे दिन सुबह 6 बचे तक की गई वाहनों की चेकिंग

Share

अंबिकापुर,29 मई 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। मंगलवार की रात 12.30 से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक चार प्रमुख चौक चौराहों पर प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले वाहन चालकों, ओवर लोड की चेकिंग सहित अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग की गई। प्रत्येक टीम द्वारा सभी यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों सहित भारी वाहनों की सघनता से जांच की गई। अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 34 वाहन चालकों से 43 हजार 200 रुपये समन शुल्क वसूले गए। चेकिंग के दौरान देर रात शराब पीकर वाहन चलाते कोई भी वाहन चालक नहीं पाया गया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply