
लखनपुर,28 मई 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित रजपुरीकला में सड़क में खड़े ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे बाइक सवार जा टकराए जिसमें दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक ग्रामीण की उपचार के दौरान लखनपुर अस्पताल में मौत हुई घटना के बाद से परिवार मातम पसर गया। मिली जानकारी के मुताबिक पवन पिता सुदन दास 40 वर्ष लाल दास पिता मोती दास 45 वर्ष निवासी बेलदगी घुरसाय पिता राजभगत कवर ग्राम कोसंगा निवासी बाइक में सवार होकर अंबिकापुर से अपने गांव आने के दौरान रजपुरीकला सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक क्रमांक सीजी 07 ष्टहृ 6659 के पीछे जा टकराये जिससे पवन और लाल दास की दोनो भाई की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं घुरसाय पीता रामभगत को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतको के परिजन लखनपुर अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur