अंबिकापुर,28 मई 2024 (घटती-घटना)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात का असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा था। पिछले लगभग एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना हुआ था। वहीं नौतपा के तीसरे दिनों तक तापमान 39 डिग्री के आस पास ही था। वहीं लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर कमजोर पड़ते ही सरगुजा संभाग में तेज गर्मी पडऩी शुरू हो गई। सोमवार का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री था। वहीं मंगलवार को 4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। बलरामपुर व सूरजपुर जिले का तापमान 44.5 व अंबिकापुर का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान अचानक बढऩे से सुबह से ही असर दिखना शुरू हो गया था। सुबह से ही सूर्च की किरणें आग उगल रही थी। सुबह से लेकर देर शाम तक तेज गर्मी का एहसास होता रहा। लू की गर्म हवा चलती रही। भीषण गर्मी के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझे। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर 12 बजे के बाद सडक¸ों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि 28 मई इस सिजन का सबसे गर्म दिन रहा। हिटवे जारी है। अभी दो से तीन दिनों तक तापमान में और उछाल आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अब कमजोर हो रहा है। वहीं उार-पश्चिम से भी गर्म हवाओं के हाने का सिलसिला जारी है। इस लिए भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं है। नौतपा के चौथे दिन भीषण गर्मी पडऩी शुरू हो गई है। घर से बाहर निकलते ही गला सूखने लग रही है। लोग बचाव के लिए तरल पेय पदार्थों की दुकान पर गला तर कर रहे हैं। गुन्ना जूस, आईसक्रिम सहित अन्य पेय पदार्थों का लोग उपयोग कर रहे हैं।
5 साल बाद 43 डिग्री हुआ पार
2017 के बाद 25 मई 2019 को अधिकतम तापतान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद के वर्षों में मई 43 डिग्री तक गर्म नहीं हो पाया था। वर्ष 2023 28 मई को 43 डिग्री कि सीमा को पार कर 43.5 डिग्री पर पहुंचा है। अभी इसमें आगे उछाल की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
पिछले 5 वर्षों में मई में अधिकतम तापमान का उच्चतम
2023 – 41.8 (तारीख 23)
2022 – 41.9 ( 1, 21, 22)
2021 – 38.4 (2)
2020 – 42.0 (26)
2019 – 43.0 (25)
अम्बिकापुर के मौसमी इतिहास में 44 डिग्री से ऊपर के आंकड़े
44.1 (09.05.1973)
45.0 (30.05.1988)
44.0 (29.05.1996)
44.5 (29.05.1998)
44.5 (01.05.1999)
44.2 (24.05.2002)
44.0 (24.05.2005)
44.8 (25.05.2013)
44.0 (16.05.2017)
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur