अंबिकापुर,25 मई 2024 (घटती-घटना)। नौतपा के पहले दिन शनिवार की शाम को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं सरगुजा संभाग में रेमल चक्रवात का असर देखा गया। नौतपा के पहले दिन शनिवार का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब गहन अवदाब की ओर विकसित हो गया है। शनिवार की दोपहर के आसपास इसके चक्रवाती तूफान का रूप में प्रभावित हुआ है। जिसका नाम रेमल है। इसका असर उतरी छाीसगढ़ में आंशिक असर देखी जा रही है। हालांकि नौतपा का शनिवार को पहला दिन था। सुबह से सूर्य की तीखी किरणों से लोग परेशान रहे। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को घर से निकलाना मुश्किल हो रहा था। वहीं शाम करीब 5 बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और मूसलाधार आधा घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बावजूद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग चिपचिपी गर्मी से याकुल रहे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात के कारण नम हवा आ रही है। वहीं उार-पश्चिम से आ रही गर्म हवा के कारण चिपचिपी गर्मी बड़ रही है। शनिवार का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभगा का मानाना है कि 27 मई के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur