लखनपुर,25 मई 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटकोना में 25 मई दिन शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे पेड़ से गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुमार साय पिता साइ राम उम्र 55 वर्ष ग्राम कटकोना निवासी जो सुबह 7 घर के बाड़ी में लगे सागौन पेड़ में लगभग 15 से 20 फीट ऊपर पेड़ की टहनी पकड़कर डगाल छताई कर रहा था टहनी टूटने के बाद सुमार साय आनियंत्रित होकर जमीन पर गिरा जिससे उसके शरीर में अंदरूनी गंभीर चोटे आए जिसे उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल ले जाने के दौरान केवरा तहसील कार्यालय के पास ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। परिजनो द्वारा वापस उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित किया घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दि गई । सुचना उपरान्त लखनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur