Breaking News

अंबिकापुर@एनएच पर भारी वाहन खड़ा किए जाने के मामले में दो वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Share

अंबिकापुर,22 मई 2024 (घटती-घटना)। मुख्य मार्गों पर भारी वाहन खड़ा किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत मंगलवार को दो वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रघुनाथपुर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 लमगांव मुख्य मार्ग पर ट्राला क्रमांक सीजी 15 एसी 3326 खड़ा किया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक मुकेश राजवाड़े उम्र 29 वर्ष निवासी बसदेई जिला सूरजपुर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा ही वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 4775 के चालक करन किंडो उम्र 32 वर्ष निवासी देवनगर थाना सूरजपुर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ धारा 283 के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply