अम्बिकापुर,21 मई 2024(घटती-घटना)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33 वीं पुण्य तिथी पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पीत की गयी। राजीव भवन में आयोजित सभा में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। स्व. राजीव गांधी की हत्या आज ही के दिन वर्ष 1991 में तमिलनाडू के श्री पेरंबूर में आत्मघाती हमले में बम विस्फोट कर की गयी थी। उन्हें भारत के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। राजीव भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज के आधुनिक भारत और सूचना क्रॉंती की नींव स्व0 राजीव गांधी के द्वारा रखी गयी थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि वे दिलों पर राज करते थे। आज देश में हर हाथ में जो मोबाईल मौजूद है वो उनकी देन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शशी सिंह ने स्व0 राजीव गांधी ने न केवल देश को पंचायती राज दिया साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं का सच्चा सशक्तीकरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय तिर्की,मो. इस्लाम,सत्येन्द्र तिवारी,रशीदअहमद,अशफाक अलि,अनूप मेहता,जमील खान, चंद्रप्रकाश सिंह,रजनीश सिंह, अविनाश कुमार,नितिश चौरसिया, पंकज शुक्ला,अमित तिवारी,शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह, सतवन सिंह, जितेन्द्र साहू, अनिकेत, भावना नेताम, शकीला सिद्धकी, प्रिति सिंह, प्रिति सिन्हा, इंदू राजवाडे, पूनम, रिया दास, मोनिका टोप्पो,नेहा,ईश्वर राजवाडे आदि उपस्थित थे।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व. उमेश्वर
शरण सिंहदेव को श्रद्धांजली दी गयी
सरगुजा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व0 उमेश्वर शरण सिंहदेव की भी आज पुण्यतिथी थी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें भी श्रद्धांजली दी गयी। वे 2 बार सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव के वे काका लगते थे। उनकी गिनती सरगुजा के उन्नत किसानो उनका गिनती होती थी। वे भारत कृषक समाज के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे। उन्हें सहकारिता के द्वोत्र म राष्ट्रीय स्तर का सहकारिता बंधु पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वे लंबे अर्से तक सरगुजा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur