अम्बिकापुर,21 मई 2024 (घटती-घटना)। चोरी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया ाहै। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बादल लकड़ा गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोरसीडबरा का रहने वाला है। कुछ दिन पूर्व वह निजी काम से बाइक से दरिमा जा रहा था। रास्ते में बिक्कू नामक युवक को वह लिफ्ट दिया था। इस दोरान दोनों के बीच जान पहचान हुई थी। बिक्कू ने टाइल्स मिस्त्री होना बताकर कुछ काम बताने के लिए बोला था। 12 अगस्त 2023 को बिक्कू ने बादल को फोन कर बोला की मैं अंबिकापुर आ रहा हूं और मुझे रूकने की व्यवस्था करना। बादल ने अपने घर में ही उसे रूकने के लिए व्यवस्था किया था। रात को खाना पीना खाने के बाद सभी सो गए। इस दौरान बिक्कू ने बादल के घर से बाइक व उसका दो नग मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम खताडांड थाना बगीचा जिला जशपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की बाइक व मोबाइल जत किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur